दुर्ग

सीएम से मिलने जा रहे कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा
09-Apr-2023 4:03 PM
सीएम से मिलने जा रहे कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 9 अप्रैल।
शनिवार को मुख्यमंत्री के जन चौपाल भेंट मुलाकात कार्यक्रम मे आम जनमानस की समस्याओं को प्रतिनिधि मंडल के रूप में ज्ञापन सौंपने जा रहे बीजेपी जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को आधे बीच में ही गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को छोड़ा गया।

भारतीय जनता पार्टी भिलाई व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस सरकार द्वारा गंगा जल की कसम  ले कर किये गये वादे जैसे शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, प्रधानमंत्री आवास  आदि जनसमस्या को लेकर बीजेपी जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को भिलाई नगर व वैशालीनगर में मुख्यमंत्री  के जन चौपाल भेंट मुलाकात कार्यक्रम मे आम जन मानस की समस्याओं को प्रतिनिधि मंडल के रूप में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे।

भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरीया ने कांग्रेस सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार द्वारा गंगाजल हाथ में लेकर झूठी सौगंध खाकर जो चुनाव में चुनावी घोषणा पत्र में जो झूठे वादे किए गए थे वो अब तक पूरे नहीं हुए उन सब मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया गया है! कांग्रेस की सरकार के इस रवैया को अलोकतांत्रिक हैं एवं यह रवैया ब्रिटिश सरकार की याद दिला दी है इस घटना के हम पुरजोर निंदा करते हैं एवं भाजपा कार्यकर्ता उनके हरकतों से डरने वाली नहीं हैं आगे भी हम अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस जन चौपाल में जाने के लिये गदा चौक में एकत्रित होकर जनहित के मुद्दों पर शांति पूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपने हेतु कार्यक्रम स्थल मे पहुँचने हेतु आगे बढ़ रहे थे।  आधे बीच में ही कांग्रेस सरकार प्रायोजित तरीके से बल प्रयोग पुलिस को सामने करते हुये सभी कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मिले हुए अधिकार से वंचित करते हुये रास्ते में अवरोधक लगाकर भारी बल पूर्वक का प्रयोग करते हुए सारे कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को प्रायोजित तरीके से रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। ब्रिजेश बिचपूरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस केा अधिकारियों से मुखर होकर कार्यकर्ताओं की त्वरित छोडऩे हेतु दबाव बनाया जिसके परिणाम स्वरूप सभी को छोड़ा गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीजेपी जिलाअध्यक्ष श्री ब्रजेश बिचपुरिया, जिला महामंत्री योगेन्द्र सिंह,जिला मंत्री जय प्रकाश यादव, महिला मोर्चा  अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, जिला अध्यक्ष भाजयुमो अमित मिश्रा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, विशाल शाही, जिला उपाध्यक्ष शिव सागर मिश्रा ,गोपाल बिष्ट, प्रदेश सहप्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्रा, विजय शुक्ला, बिजेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर, अशोक जैन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, सौरभ जयसवाल ,जिला मिडिया प्रभारी युवा मोर्चा नीरज तिवारी, नवीन सिंह  मोनिष् काले, चंदन यादव, सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, रोहित दुबे  व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
 


अन्य पोस्ट