दुर्ग

जबरन रकम की मांग, 2 आरोपी गए जेल
09-Apr-2023 3:17 PM
जबरन रकम की मांग, 2 आरोपी गए जेल

दुर्ग, 9 अप्रैल। स्कूटी से जा रहे प्रार्थी का रास्ता रोक कर शराब पीने के लिए 2000 रुपए की मांग करने वाले दो आरोपियों को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। जयंती नगर वार्ड 16 निवासी प्रार्थी संदीप उपाध्याय ने शिकायत दर्ज कराई थी। 4 अप्रैल की रात 11 बजे प्रार्थी अपनी स्कूटी से ग्रीन चौक की ओर जा रहा था। उसी दौरान आकाशनगर सुनील इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने आरोपी मुकेश चीरा और मंदीप सूरी दोनों रास्ते में खड़े होकर प्रार्थी की स्कूटी को रोके। इसके बाद गाली गलौज करते हुए शराब पीने के लिए 2000 रुपए की मांग की। जब प्रार्थी ने पैसा देने से इंकार किया तो दोनों आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा  294 ,323, 327, 341, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी के नेतृत्व में टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।


अन्य पोस्ट