दुर्ग

एएसआई से गाली गलौज-मारपीट, 2 गिरफ्तार
09-Apr-2023 2:46 PM
एएसआई से गाली गलौज-मारपीट, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 अप्रैल।
वीडियो वायरल करने की बात को लेकर दो आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए उसकी वर्दी को फाड़ दिया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ  अपराध दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

एएसआई नारद लाल टांडेकर इन दिनों लाइन अटैच है और उसकी ड्यूटी पटेल चौक दुर्ग में लगी हुई थी । शुक्रवार की दोपहर को वह ड्यूटी पर तैनात था। उसी दौरान आरोपी सुखवंत सिंह सरदार एवं उसका साथी प्रिंस सिंह उसके पास पहुंचे और कहा कि तुम्हारा माफी मांगने वाला वीडियो वायरल किया गया, वह कैसा लगा। इस पर एएसआई ने वीडियो वायरल करने को लेकर उसे गद्दार कह दिया और कहा कि मैं अपनी पत्नी जो कि कैंसर पीडि़त है तथा बच्चों के खातिर तुझसे चरण छूकर माफी मांगा। तुम इतना गद्दार निकले कि पूरी वीडियो वायरल कर दिए।

यह सुनकर सुखवंत सिंह बिफर गया और एएसआई से मारपीट की। सुखवंत सिंह एवं उसके साथी ने जातिगत गाली गलौज करते हुए  मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। वर्दी का पदधारण, स्टार, नेम प्लेट, लुपी, बटन टूट गए थे। इसी दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी अरविंद कुमार मेडे भी मौके पर थाए उसने किसी तरह बीच बचाव  किया।

प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ  धारा 186, 294, 323, 332, 353, 34 तथा अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की धारा 3-1 एक्स के तहत अपराध दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कारर्वाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिर तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।


अन्य पोस्ट