दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 8 अप्रैल। श्री शनिदेव युवा शक्ति संगठन द्वारा श्री राम भक्त हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर ग्राम उरला में हनुमान जी की विशेष पूजा व भोग भण्डारा का आयोजन किया गया साथ ही सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण कर किया गया, जिसके बाद ग्राम के पुराना तालाब स्थित हनुमान मंदिर में श्री शनिदेव युवा शक्ति संगठन समिति व ग्रामीणों द्वारा विशेष पूजा हवन महाआरती के साथ गांव की सुख समृद्धि की कामना की गई। उत्सव में महाभोग का वितरण भी समितियों द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल पहुंचे जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी तथा पुराना हनुमान मंदिर पहुँचकर विशेष पूजा अर्चना की। साथ ही ग्राम के युवा व ग्रामवासियो को मंदिर की देखरेख व जीर्णोद्धार के लिए संगठित किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में लोक गायिका मोनिका वर्मा , प्रेमलाल साहू, सीता साहू, विजय साहू, श्यामरतन साहू, दीपक साहू, अवध पटेल, भानु पटेल, छान्नू राम सूर्यवंशी, लेख राम साहू, रोहित साहू, ईश्वर साहू एवं हरीश साहू, का सम्मान किया गया। मोनिका वर्मा द्वारा लिखित एवं संगीतबद्ध मोहनी खवाके जोड़ी जिया ला चुराए रे... लोक गीत से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन पूर्व सैनिक सोहन साहू ने किया।
कार्यक्रम में समिति के सलेंद्र साहू, थानसिंग साहू, लुपेश पटेल, राजेश साहू, मिथलेश साहू, लोकेश एवं ईंदल के साथ समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।