दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 7 अप्रैल। श्रीमद जगद्गुरु गोवर्धन पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी सरस्वती का दो दिवसीय आगमन पर नगर के ब्लॉक कॉलोनी मैदान में धर्म सभा एवं आशुतोष अलका अग्रवाल भवन में संगोष्ठी एवं गुरु दर्शन दीक्षा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक धनेंद्र साहू पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, अशोक बजाज आदि प्रमुख नेताओं ने जगतगुरु शंकराचार्य जी का दर्शन लाभ लिया। प्रेस वार्ता में शंकराचार्य जी दुल्हन में ग्रंथों समुदायों पर प्रकाश डाला एवं हिंदू राष्ट्र बनाने पर जोर दिया। शंकराचार्य जी के आगमन पर नगर के लोगों द्वारा अगुवाई करते हुए उरला मोड से ध्वजवाहक रैली के साथ अग्रवाल भवन तक लेकर पहुंचे शंकराचार्य जी के वचन को आत्मसात करने के लिए अभनपुर नगर सहित आसपास की बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति प्रदीप शर्मा के यहां भी शंकराचार्य जी का पदार्पण हुआ जहां नगर वासियों ने चरण पादुका का पूजन कर दर्शन लाभ लिया। आयोजक समिति में प्रमुख रूप से मोहन अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, सनत शर्मा, भरत बैस , गौरव शर्मा, मुरारी दास वैष्णव, राधा कृष्ण टंडन, नीलकमल गिलहरे, कचरू लाल भट्टर, राघवेंद्र साहू आदि नगर के वरिष्ठजनों का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।