दुर्ग

कसारीडीह पश्चिम व डॉ. अंबेडकर वार्ड के निर्वाचक नामावली के लिए नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
07-Apr-2023 3:15 PM
कसारीडीह पश्चिम व डॉ. अंबेडकर वार्ड के निर्वाचक नामावली के लिए नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 अप्रैल।  नगर निगम वार्ड 42 कसारीडीह पश्चिम तथा नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्ड 14 डॉ. अंबेडकर वार्ड में निवार्चक नामावली तैयार किया जाना है। निकाय क्षेत्र के मतदाता अपना नाम जुडवाने, संशोधन तथा निरसन कराने हेतु अधिक से अधिक मात्रा में प्रस्तुत करें, इसके प्रचार-प्रसार के लिए निकाय के अधिकारियों को जाबो कार्यक्रम के अंतर्गत प्रचार-प्रसार करने हेतु नोडल अधिकारीए उपायुक्त मोहेन्द्र साहू एवं सहायक नोडल अधिकारी उप उपअभियंता राजेन्द्र दबाले नगर पालिका निगम दुर्ग एवं नगर पालिका परिषद अहिवारा, नोडल अधिकारी, उप अभियंता सीमा ब शी एवं सहायक नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीआर साहू नगर पालिका परिषद अहिवारा नियुक्ति किया गया है।


अन्य पोस्ट