दुर्ग
सांसद सरोज पाण्डेय ने शालिनी यादव को दी श्रद्धांजलि
06-Apr-2023 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 अप्रैल। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष शालिनी यादव के निधन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। उनके जाने से जिले ने ही नहीं बल्कि प्रदेश ने भी एक लोकप्रिय और ऊर्जावान महिला नेत्री को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहने के संबल प्रदान करे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे