दुर्ग
सींचने की व्यवस्था कर निगम मुरझाने से बचा रहे सैकड़ों पेड़-पौधे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 अप्रैल। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन चौक की ओर अग्रसर हरियाली लाने पौधारोपण पर फोकस शहर में हरियाली लाने के लिए व पेड़ों और पौधों की सुरक्षा के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर उद्यान प्रभारी अनिल सिंह के मार्गदर्शन में शिवनाथ नदी रोड, स्टेशन रोड, सुवा चौक, लोक कला के पास वेंडिंग जोन के अलावा सिविल लाइन चौक, गौरव पथ, में रोपित पौधों में टेंकरो के माध्यम से सिंचाई किया जा रहा है।
इसके अलावा निगम क्षेत्र मे स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा की धुलाई एवं सफाई नियमित रूप से की जा रही है, जिसका परिणाम पौधे गर्मी में भी हरे भरे हैं। प्रतिदिन सुबह-शाम को निगम सभी डिवाइडरों में लगे पौधौं पर पानी डालने का काम प्रारंभ कर दिया है। साथ ही निगम के मुख्य कार्यालय में भी पौधे रोपित किए गए हैं वहाँ भी सिंचाई किया जा रहा है।
हरियाली का दायरा बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है तथा शहर के कई विशेष क्षेत्रों को भी टारगेट किया जाएगा। मुख्य चौराहों का बगीचा व डिवाइडर के पौधों को पानी निगम द्वारा निरन्तर डाला जा रहा है। प्रतिमाएं धोने और पौधों को सींचने का काम निरन्तर जारी रहेगा।