दुर्ग

आज से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी भाजपा
06-Apr-2023 3:10 PM
आज से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी भाजपा

दुर्ग, 6 अप्रैल।  भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम की कार्य योजना हेतु प्रदेश भाजपा की ओर से दुर्ग विधानसभा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की मुख्य उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग शहर विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।  दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू, महामंत्री ललित चंद्राकर, चंद्रिका चंद्राकर, बूथ सशक्तिकरण अभियान जिला प्रभारी प्रीतपाल बेलचंदन, उपाध्यक्ष विनायक नातू, केएस चौहान, मदन वढ़ाई, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, शरद अग्रवाल शरद अग्रवाल मंचासीन रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद एवं स्थापना दिवस के लिए दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी सरोज पाण्डेय ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर पार्टी ने बहुत सारी अपेक्षाएं की है क्योंकि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी के हर बूथ पर जीत सुनिश्चित हो सके उसके लिए इस अभियान शत प्रतिशत पूर्ण होना आवश्यक है। सभी बड़ी मेहनत के साथ इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं, मैं आशा करती हूं कि बहुत जल्द सारे कार्यकर्ता मिलकर प्रत्येक बूथ पर सशक्तिकरण अभियान को लेकर किए जा रहे कार्य को पूर्ण करेंगे।  पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि हम सभी उस पार्टी के कार्यकर्ता है जिसकी संघर्ष की गाथा अनंत है, पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने लगातार संघर्ष किया जिसके परिणामस्वरूप आज पार्टी  शिखर पर पहुंची है। भाजपा चुनाव जीतने के उद्देश्य से नहीं बल्कि विचारधारा के लिए राजनीति करती है। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है देश में सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भाजपा से है सबसे ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा अपने स्वर्णिम दौर में है, लेकिन यह दौर पाने के लिए पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान किए हैं, उन बलिदानों को नमन करने का दिन है स्थापना दिवस सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ स्थापना दिवस का कार्यक्रम अधिक से अधिक स्थानों में संपन्न कराएं।


अन्य पोस्ट