दुर्ग
वीर संदेश रैली में जैन समाज के लोगों ने बढ़ चढक़र लिया हिस्सा
03-Apr-2023 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 अप्रैल। भगवान की जन्म कल्याणक का सभी वर्ग के लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। प्रात: वीर संदेश रैली विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, मेहंदी मांझी तथा पिंटू स्वामी की भक्ति संध्या ने आज सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज का सभी वर्ग बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।
वीर संदेश यात्रा से नसिया जी तीर्थ से प्रारंभ होकर गंजपारा गांधी चौक दिगंबर जैन मंदिर मोती काम्प्लेक्स पोलसाय पारा स्टेशन रोड ग्रीन चौक गुरुद्वारा रोड राजेंद्र पार्क चौक बस स्टैंड महावीर कॉलोनी रिशब कालोनी पटेल चौक होते हुए वीर संदेश यात्रा का गण पुरानी गंज मंडी में समापन हुआ। वीर संदेश यात्रा में बड़ी संख्या में युवक युवतियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और भगवान महावीर की जय के उद्घोषक के साथ यात्रा समाप्त की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे