दुर्ग

वृहद लोक अदालत में 6 मामले निराकृत
03-Apr-2023 3:28 PM
 वृहद लोक अदालत में  6 मामले निराकृत

दुर्ग, 3 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का आयोजन रविवार को केंद्रीय जेल दुर्ग में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक अधिकारी गण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव द्वारा बंदियों को प्ली बारगेनिंग एअंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी तथा विचाराधीन बंदियों के प्रकरणों के सुगमता से निराकरण के कई कानूनी पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई। इस आयोजन के अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संतोष कुमार ठाकुर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दुर्ग ताजुद्दीन आसिफ एवं उमेश कुमार उपाध्याय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव आशीष डहरिया, प्रभारी जेल अधीक्षक श्यामलाल ठाकुर, सहायक जेल अधीक्षक देवदास टोंडर, सहायक जेल अधीक्षक अशोक कुमार साहू एवं सहायक जेल अधीक्षक राहुल गंगराले सहित कर्मचारी व स्टाफ मौजूद थे।

केंद्रीय जेल दुर्ग में आयोजित राज्यस्तरीय वृहद लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के न्यायालय में लंबित ऐसे बंदियों के प्रकरणों जिनमें बंदियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। प्ली बारगेनिंग एवं क्षमनीय के मामलों का निराकरण किया गया। इसके तहत जिला न्यायालय में दो खंडपीठ एवं राजस्व न्यायालय में एक खंडपीठ का गठन किया गया था। उक्त गठित खंडपीठ में कुल 6 मामले निराकृत हुए, जिनमें 4 मामले न्यायालयीन एवं दो मामले राजस्व न्यायालय के शामिल थे।


अन्य पोस्ट