दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 अप्रैल। भगवान महावीर जन्म महोत्सव के अवसर पर श्री महावीर जैन विद्यालय विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 1750 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया।
जैन समाज के सेवा भाभी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी लाइफ केयर के सदस्यों ने चिकित्सा शिविर में अपना सहयोग दिया शिविर में दुर्ग भिलाई क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से मरीज स्वास्थ्य लाभ के दृष्टिकोण से जांच कराने पहुंचे।
मैत्री डेंटल कॉलेज अंजोरा वहां की सेवा भाभी दंत चिकित्सकों से जांच कराई और उन्हें संस्था की ओर से निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।
इसी तरह महावीर इंटर कॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के सदस्यों के सहयोग से 400 से अधिक नेत्र रोगियों का की जांच मशीन द्वारा जांच की गई और उन्हें चश्मा एवं आंख में डालने हेतु दवाई वितरित की गई।
शिशु रोग जनरल मेडिसिन मधु में कार्डियोलॉजी ईस्ट चर्म रोग न्यूरोलॉजिस्ट स्त्री रोग एक्सरे सोनोग्राफी फिजियोथेरेपी कैंसर रोक नेत्र रोग हड्डी रोग पेट रोग ना कान गला रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर ने बड़ी संख्या में मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया पश्चात निशुल्क पैथालॉजी जांच एक्सरे एन्डोस्कोपी सोनोग्राफी के लिए रेफर किया।
यह जांच श्री महावीर पैथालॉजी शनिचरीबाजार दुर्ग में सभी प्रकार की पैथालॉजी जांच एवं एक्सरे निशुल्क की गई। देशना फाउंडेशन बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभा स्थल में सबको रेखा वितरण किया और मरीजों को एक-एक सकोरा वितरित किया। लाइफ केयर में पांच दिनों तक चिकित्सा शिविर में दिखाने वाले मरीज इस छुट का लाभ ले सकते हैं।