दुर्ग

हनुमान जयंती पर महाआरती व महाभंडारा
03-Apr-2023 3:10 PM
हनुमान जयंती पर महाआरती व महाभंडारा

दुर्ग, 3 अप्रैल। हनुमान जयंती पर श्री पंचमुखी हनुमान जन्मोत्सव समिति, बजंरग मंदिर कसारीडीह द्वारा 5 और 6 अप्रैल को दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए समिति के सदस्य व अधिवक्ता विजय चौधरी ने बताया कि जन्मोत्सव की शुरुआत 5 अप्रैल को होगी। प्रात: 5 बजे प्रभातफेरी, प्रात: 8 बजे अखंड ज्योति प्रज्जवलित व शाम 4 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। दूसरे दिन 6 अप्रैल को सुंदरकांड का पाठ, हवन-पूजन व महाआरती की जाएगी। दोपहर में 1 बजे से शाम 4.30 बजे तक महाभंडारा का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति ने समस्त धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की है।


अन्य पोस्ट