दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 अप्रैल। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आव्हान भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल लेकर 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तक गांव-गांव चलो घर-घर चलो अभियान की तैयारी के संदर्भ में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में हुआ।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 9 साल से पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु किए गए कार्यों व राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी को लेकर प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर तक ले जाने हेतु अभियान चलाते हुए गांव-गांव घर-घर जाएंगे, जिससे कि केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के कल्याणार्थ किए जा रहे कार्यों की जानकारी व लाभ सीधा जमीनी स्तर पर पहुँचे। बैठक में वरिष्ठ नेताओं द्वारा उपस्थित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के सफल संपादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया, साथ ही दायित्व का निर्धारण किया गया।