दुर्ग

कांग्रेस कर रही बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं के साथ छल-नितेश
02-Apr-2023 5:38 PM
कांग्रेस कर रही बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं के साथ छल-नितेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,  2 अप्रैल।
एक अप्रैल से राज्य सराकर ने बेरोजगारों को भत्ता देने की घोषणा की है। युवा मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि भत्ते के नाम पर राज्य सरकार पुन: छलावा कर रही है भत्ता पाने वालों के लिए इतने नियम शर्तें रखी गई है, जिसमें लगभग बेरोजगार अपात्र साबित होंगे।

उन्होंने जारी विज्ञप्ति में आगे कहा कि युवा मोर्चा लगातार युवाओं के हक के लिए लड़ते आई है और बेरोजगारी भत्ते के विषय को लेकर गांव से लेकर प्रदेश तक अनेक प्रदर्शन और आंदोलन भी किया है। राज्य सरकार इस विषय में अपने आप को युवाओं के बीच घिरा महसूस कर विधान सभा चुनाव की नजदीकियां को देख पुन: युवाओं को ठगने की योजना बनाई है भत्ता देने के नाम पर छलावा किया जा रहा है, जबकि घोषणा पत्र के अनुसार सभी पंजीकृत बेरोजगारों को भत्ता मिलना चाहिए पर प्रदेश सरकार बड़ी चालाकी से पात्र अपात्र का नियम बना कर युवाओं को भत्ते से वंचित रख रही है।

खानापूर्ति के लिए 1अप्रैल से भत्ता देने की घोषणा की गई राज्य सरकार इन 4 वर्ष से अधिक समय में युवाओं को रोजगार देने में भी पूरी तरह असमर्थ रही है, न ही पुलिस भर्ती की प्रक्रिया पूरी की गई न ही अन्य सरकारी विभाग की भर्ती का कोई विशेष विज्ञापन जारी किया गया, उल्टा संविदा व अनियमित कर्मचारी लगातार आंदोलनरत हैं। अब प्रदेश का युवा कांग्रेस के चाल को समझ चुका है दुबारा इनके बहकावे में नहीं आने वाला है और युवा मोर्चा इस विषय को लेकर अब भी लगातार आंदोलनरत रहेगा और प्रदेश के युवाओं के हक की लड़ाई हक नही मिलने तक जारी रखेगा ।


अन्य पोस्ट