दुर्ग

सेवा संकल्प समिति ने रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
01-Apr-2023 7:34 PM
सेवा संकल्प समिति ने रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 1 अप्रैल। 
राम नवमी के उपलक्ष्य में गुरुवार को सेवा संकल्प समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा में इस बार  छ:ग के संस्कृति को शामिल किया गया था। जैसे गढ़वा बाजा, राऊत नाचा साथ ही विभिन्न प्रकार की झांकियां के साथ ही राम भक्तों ने वानर सेना का रूप धरा था। इसके अलावा विशेष आकर्षण में 8 फीट ऊंचा राम दरबार झांकी रही। 

शोभायात्रा के दौरान रंग बिरंगी आतिशबाजी किया गया। शोभायात्रा बाजार चौक दीपक ज्वेलर्स के पास से शाम 6 बजे निकलकर वार्ड  क्रमांक 2 , 3, 4, फिर वार्ड क्रमांक 07 से गुजरी  रामनगर के श्रीराम मंदिर में भव्य आरती एवं पानी पिलाकर भक्तों का स्वागत किया गया।  इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 8, 9, 10, 14 एवं 15 से गुजरते हुए समापन किया गया चूंकि मौसम की खराबी एवं अचानक हुए बारिश की वजह से कई स्थानों पर पर जाया नहीं जा सका। इस पूरे शोभायात्रा में बड़ी संख्या में रामभक्तों सहित ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।


अन्य पोस्ट