दुर्ग

भारती विवि में वाद-विवाद प्रतियोगिता
01-Apr-2023 5:44 PM
भारती विवि में वाद-विवाद प्रतियोगिता

दुर्ग,  1 अप्रैल। भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में समाजकार्य विभाग के तत्वावधान में ‘वर्तमान युग सामाजिक-सांस्कृतिक असंतुलन’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यार्थियों को दो अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया था, जिसमें एक पक्ष और एक विपक्ष का था। 

प्रतियोगिता में छात्रों आकांशू साहू और जयकिशन देवांगन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनू बंजारे और आयशा खान की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
 
अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. राजश्री नायडू ने सामाजिक-सांस्कृतिक असंतुलन विषय पर प्रकाश डाला। डॉ. निशा गोस्वामी, प्रभारी एंटी रैगिंग सेल ने बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेणु वर्मा, सहायक प्राध्यापक केमेस्ट्री विभाग ने किया। निर्णायक मण्डल में डॉ. प्रतिभा कुरूप, केमेस्ट्री विभाग और डॉ. चांदनी अफसाना, जुलॉजी विभाग शामिल थीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट