दुर्ग
स्वच्छता अभियान टीम का 250 सप्ताह पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आज
25-Mar-2023 7:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 25 मार्च। स्वच्छता अभियान टीम स्वच्छता ही सेवा समिति का 250 सप्ताह पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में 26 मार्च रविवार को प्रात: 10 बजे से स्वच्छता संदेश देते हुए 257 वां सप्ताह के तहत बाइक रैली निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व कबाड़ से जुगाड़, बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता एवं रक्तदान शिविर के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होकर के अपराह्न 2 बजे से विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से किये जा रहे संस्थाओं, मीडिया कर्मियों, स्वच्छता प्रहरियों का छत्तीसगढ़ प्रदेश गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, देवेंद्र यादव विधायक भिलाई, महापौर द्वारा नीरज पाल, शशि सिन्हा, सभापति गिरवर बंटी साहू, केशव बंछोर एवं समाजसेवक के कर कमलों द्वारा स मानित किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे