दुर्ग
शादी का झांसा देकर रेप, गिरफ्तार
25-Mar-2023 4:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 25 मार्च। पीडि़ता से आरोपी दोस्ती कर घर आना जाना करने लगा। इसी दौरान आरोपी द्वारा पीडि़ता को शादी कर पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर जबरदस्ती रेप भी किया गया। पीडि़ता द्वारा शादी करने की बात करने पर जब आरोपी ने शादी करने से साफ-साफ इंकार कर दिया तब 23 मार्च को थाना सुपेला पहुंच युवती ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई।सीएसपी निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में मामले को गंभीरता से लेते हुए सुपेला पुलिस ने आरोपी मोहम्मद वसीम कुरैशी को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आज आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद वसीम कुरैशी (30 वर्ष) सुपेला का निवासी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे