दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 मार्च। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के प्रदेश प्रभारी अंजय शुक्ला की सहमति एवं जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल की स्वीकृति से भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के जिला संयोजक पद पर बानी सोनी की नियुक्ति की है।
नियुक्ति पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लड़कियों के साथ भेदभाव समाप्त करने तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकने का आह्वान किया है। देश में बेटियों के साथ भेदभाव समाप्त करने तथा उनके लिये समानता का माहौल बनाने का उद्देश्य लेकर मोदी सरकार काम कर रही है। मोदी सरकार का दृष्टिकोण है कि लोगों को अपनी बेटियों की उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए, वे पढ़ाई से लेकर खेल के मैदान तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। कन्या रूण हत्या भी गंभीर चिंता का विषय हैए इस बुराई की समाप्ति के लिए जन जागरण आवश्यक है।
मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को विशेष रुप से चला रही है, साथ ही इन्हीं सारे बिंदुओं पर कार्य करने हेतु भारतीय जनता पार्टी ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प बनाया है और दुर्ग जिले में इसमें वरिष्ठ भाजपा नेत्री बानी सोनी को जिला संयोजक के रूप में नियुक्त किया है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के जिला संयोजक के रूप में बानी सोनी की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करने वालों में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, विनायक नातू, केएस चौहान, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, आशीष निमजे, मदन वाढ़ई, राजा महोबिया, प्रीतपाल बेलचंदन, अजय तिवारी, देवेंद्र सिंह चंदेल, गजेंद्र यादव, देवनारायण चंद्राकर, संतोष सोनी, गणेश निर्मलकर, अजीत वैद्य, अदिति खरिया, पूनम चंद्राकर, नीलू सिंह, मीना बानावाली, राखी ठाकरे, सीमा परगनिहा, झरना वर्मा, श्वेता कनौजिया, प्रांजल भारद्वाज, संजय शुक्ला, महेश जैन, कौशल साहू, धर्मेंद्र ठाकुर सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल है।