दुर्ग

ग्रामीणों ने लगाया फर्जी मास्टर रोल बनाने का आरोप
14-Mar-2023 3:13 PM
ग्रामीणों ने लगाया फर्जी मास्टर रोल बनाने का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 मार्च।
ग्राम पंचायत तिरगा में मनरेगा के कार्य में फर्जी मास्टर रोल बनाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। उन्होंने मामले में ग्राम के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक के खिलाफ शिकायत की है शिकायत कर्ता ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया है कि ग्राम में मनरेगा अंतर्गत वर्ष 2020- 21 एवं वर्ष 2022 -23 में रोजगार गारंटी योजना में कार्य नहीं करने वाले लगभग 30 लोगों का फर्जी मस्टर रोल बनाकर उनके संबंधित बैंक खातों से आहरण कर लिया गया है। 

उनका कहना है कि आनलाइन एप में इसकी पुष्टि हो रही है पंचायत में कार्यरत कम्यूटर आपरेटर एवं चपरासी के भी फर्जी मस्टर रोल तैयार कर राशि आहरण किया गया है। सरपंच ने स्वयं तथा अपनी पत्नी एवं बहू जो कार्य नहीं किए हैं उनके नाम से भी भुगतान कर राशि आहरण की है सूचना अधिकार में जानकारी मांगने पर भी नहीं दिया गया है। उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सरपंच को भी धारा 40 ख तहत बर्खास्त कर न्यायिक जांच करने मांग की है। 

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जनपद सदस्य भूपेंद्र बेलचंदन, जयंत बेलचंदन, टिकेश्वर दिल्लीवार, दीपक ठाकुर, मनीष बेलचंदन सहित बड़ी सं या में ग्रामीण शामिल है, ने ग्रामीणों ने जनपद पंचायत दुर्ग पहुंचकर भी सीईओ को ज्ञापन सौंपा है।

 


अन्य पोस्ट