दुर्ग

नेशनल साइंस दिवस पर सेजेस जजंगिरी के बच्चों ने बनाये आकर्षक मॉडल
13-Mar-2023 3:28 PM
नेशनल साइंस दिवस पर सेजेस जजंगिरी के बच्चों ने बनाये आकर्षक मॉडल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 13 मार्च।
नेशनल साइंस दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का  आयोजन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के मीडिल और प्राइमरी कक्षा के छात्रों के लिए किया गया।
उक्त आयोजन में मीडिल स्कूल के करीब 150 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा विभिन्न रूप से दिखलाई। विज्ञान प्रदर्शनी में मीडिल स्कूल के 40 मॉडल रखे गए, जिसमें 15 वर्किंग और 15 नॉन वर्किंग मॉडल थे। साथ ही प्राइमरी बच्चों द्वारा भी विभिन्न प्रकार के मॉडल रखे गए थे।

कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ 68 मॉडलों जज करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में सेजेस कुम्हारी की प्राचार्य लता रघु कुमार एवं एस.टी.डी. हायर सेकेंडरी स्कूल खोपली की  केमेस्ट्री लेक्चरर तृप्ति दुबे उपस्थित रही। स्कूल की  प्राचार्या मिनी गोपीनाथन एवं वरिष्ठ शिक्षक  एम.के राजपूत  का विशेष योगदान रहा।

मीडिल स्कूल के बालकों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यार्थियों ने बेहद उत्साह से चार्ट पेपर टी. एल. एम.और मॉडलों का निर्माण किया स्कूल की विज्ञान शिक्षिका डॉ श्रुति पांडे के मार्गदर्शन में बच्चों ने विभिन्न मॉडल बनाएं। चरोदा स्कूल के गांव के कमेटी मेंबर्स ने भी कार्यक्रम की सराहना की, और कहा कि  गांव में पहली बार इस तरह छोटे बच्चों द्वारा (कक्षा चौथी से आठवीं तक) इतना अच्छा प्रदर्शन किया गया। सेजेस  जंजगीरी के प्राइमरी और मीडिल स्कूल की  सभी शिक्षिकाओं के सराहनीय प्रयास के लिए पालकों  एवं जंजगिरी स्कूल के शिक्षा कमेटी सदस्यों ने भी बधाईयां दी।


अन्य पोस्ट