दुर्ग

किन्नर ने जिला अस्पताल में किया हंगामा अस्पताल कर्मी स्वयं को कर रहे असुरक्षित महसूस
12-Mar-2023 3:33 PM
किन्नर ने जिला अस्पताल में किया हंगामा अस्पताल कर्मी स्वयं को कर रहे असुरक्षित महसूस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दुर्ग, 12 मार्च।
अपने साथी का इलाज कराने पहुंची किन्नर ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। स्टाफ नर्स के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज की। इससे आक्रोशित होकर नर्सिंग स्टाफ एवं मेडिकल कर्मियों ने शुक्रवार की रात को काम रोक दिया और वह शिकायत करने कोतवाली थाना पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काजल किन्नर को पकड़ कर पूछताछ में लिया है। आरोपी किन्नर के खिलाफ धारा 186, 291, 332, 353 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।

काजल नाम की किन्नर ने दुर्ग जिला अस्पताल में शराब के नशे में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। शुक्रवार की रात को काजल किन्नर अपने दूसरे साथी किन्नर दुर्गा को लेकर अस्पताल इलाज कराने पहुंची थी। इस दौरान उसने  स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट किया और गाली गलौज की। काजल किन्नर एवं उसका दूसरा साथी भी नशे की हालत में थे। दुर्गा किन्नर को बदहवास हालत में अस्पताल में डॉ द्वारा चेकअप करने के बाद नर्स ने इंजेक्शन लगा कर इलाज प्रारंभ कर दिया था। मरीज को कैनुला लगाया गया था कैनुला लगाए 5 मिनट हुए थे कि काजल किन्नर आई और नर्स बोली की दुर्गा को होश नहीं आ रहा है इस पर स्टाफ नर्स ने कहा कि थोड़ी देर में उसे होश आ जाएगा यह सुनते ही किन्नर जमकर हंगामा मचाने लगी। खुद अपने हाथों से दुर्गा का कैनूर निकाला और बहते हुए खून के साथ बाहर लेकर आ गई जब ऐसा करने के लिए वार्ड बाय लोगों ने मना किया तो वह गुस्से में आ गई स्टाफ नर्स के साथ काजल ने गालियां देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाई। 

काजल का कहना था कि उसके साथी दुर्गा का इलाज सही तरीके से नहीं किया जा रहा है और उसे जल्दी होश नहीं आ रहा है। स्टाफ द्वारा समझाने के बावजूद भी काजल किन्नर किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। मारपीट एवं हंगामे से आक्रोशित नर्सिंग स्टाफ एवं मेडिकल कर्मियों ने काम रोक दिया और वह थाना पहुंचकर लिखित शिकायत किए। 

प्रार्थिया मीनाक्षी बारिक ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च को दोपहर 2 से  उसकी ड्यूटी आपातकालीन वार्ड में लगी हुई थी। उसके साथ परिणीता सारथी, खेमलाल, वार्ड बॉय छबीलाल और प्रमोद की ड्यूटी भी लगी हुई थी। रात को काजल किन्नर अपनी साथी को लेकर इलाज के लिए पहुंची थी। मीनाक्षी ने बताया कि पहले भी इस प्रकार की हरकत काजल किन्नर द्वारा की जा चुकी है और अस्पताल में हंगामा व मारपीट किया जा चुका है। 

हंगामे के दौरान काजल किन्नर कह रही थी कि पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर किन्नर को हिरासत में लिया। शहर के जिला अस्पताल में पहुंचकर काजल किन्नर द्वारा हंगामा करने के बाद अस्पताल में कार्य करने वाले कर्मियों में दहशत व्याप्त हो गया है। सुरक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इससे पूर्व भी हंगामा एवं मारपीट की स्थिति निर्मित हो चुकी है। कार्यरत पुरुष एवं महिला कर्मी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

 


अन्य पोस्ट