दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 12 मार्च। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण द्वारा अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन ग्राम जंजगिरी में आयोजित किया गया। उक्त कार्यकम जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेन्द्र यादव थी। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख ने की।
विशेष अतिथि झमित गायकवाड उपाध्यक्ष जनपद पचांयत दुर्ग, लेखन साहू जनपद सदस्य दुर्ग, हेमकुमारी देशमुख जनपद सदस्य, दीपिका चन्द्राकर जनपद सदस्य, रेखा चतुर्वेदी सरपंच जांजगिरी उपस्थित थी7कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूजा अर्चना पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात परियोजना अधिकारी उषा झा ने कार्यक्रम के उद्देश्य तथा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
होली व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई के साथ साथ मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन वृद्धि के मांग को पूरा करने हेतु बधाई देते हुए जिला पंचायत सदस्य शालिनी रिवेंद्र यादव ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो, राजनीति में हो, आर्थिक दृष्टि से हो, धरती के साथ आसमां में भी अपना परचम लहरा रहीं हैं।
विशिष्ट अतिथि झमित गायकवाड उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे -छोटे प्रयास करके ही उच्चस्तर तक महिलाएं पहुंच सकती है अत: महिलाओं को सदैव प्रयासरत होना चाहिए। हेमकुमारी देशमुख जनपद सदस्य ने नारी शक्ति को एकता के सूत्र में बंधने हेतु प्रेरित किया। रेखा चतुर्वेदी सरपंच ग्राम जंजगिरी में राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है।
बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किया गया। कुमकुम, भूमिका, रेणु यादव, जीविका देशमुख, ममता यादव, पूर्वा यादव, मोनाली, वीना टीकाश, नितिश, काम्या, देशमुख रिया, नम्रता, मानसी हंसिका पूर्वी सभी को पुरस्कार दिया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से कार्यकर्ता सहायिकाओं को पुरस्कृत किया गया। चन्द्रखुरी से उषा दिल्लीवार, हनोदा से लक्ष्मी हिरवानी, उतई से महेश्वरी सोनवानी, नगपुरा से तारा देशमुख, अंजोरा से अर्चना निषाद, रसमडा से अनिता निषाद, जेवरा से नेमा साहू ननकट्टी से सरस्वती सोबने को सम्मानित किया गया।
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पर्यवेक्षक प्रमिला वर्मा, पर्यवेक्षक रेखा लोनारे, पर्यवेक्षक ममता साहू, पर्यवेक्षक कंचन गौतम, पर्यवेक्षक इन्दू मिश्रा, पर्यवेक्षक शशी रैदास, पर्यवेक्षक गीताजली भेसारे, पर्यवेक्षक देवकी साहू, पर्यवेक्षक सोनल सोनी को सम्मानित किया गया।
कुर्सी दौड़ में प्रथम योगिता चन्द्राकर, द्वितीय रेखा चतुर्वेदी व तृतीय दीपिका चन्द्राकर थी। व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम भरदा की कार्यकर्ता द्वारा रेडीटूईट का व्यंजन टोस्ट, द्वितीय कुथरेल की कार्यकर्ता द्वारा मिलेट का बिस्कुट, फूगा फोड़ो प्रतियोगिता में प्रथम-आशा ,चन्द्रखुरी द्वितीय-नंदनी साहू तृतीय-महेश्वरी सोनवानी उमरपोटी को पुरस्कार दिया गया।
कार्यकम में गणमान्य नागरिक महिलाएं कार्यकर्ताये एवं सहायिकाएं उपस्थित थी। कार्यकम के अंत में आभार प्रदर्शन उषा झा परियोजना अधिकारी द्वारा किया गया।