दुर्ग

हेमचंद यादव विवि में सोमवार से वार्षिक परीक्षा
12-Mar-2023 2:45 PM
हेमचंद यादव विवि में सोमवार से वार्षिक परीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 मार्च।
हेमचंद यादव विवि, दुर्ग की वार्षिक परीक्षा 2023 सोमवार से स्नातक स्तर के तृतीय वर्ष की परीक्षा 44 हजार परीक्षार्थियो के साथ आरंभ होगी।
विवि कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप तथा उपकुलसचिव, परीक्षा, डॉ. राजमणि पटेल ने संयुक्त रूप से बताया कि तीन पालियों में होने वाली ये परीक्षा 13 मई तक जारी रहेंगी। प्रथम पाली प्रात: 7 से 10 बजे तक विज्ञान संकाय की बीएससी की परीक्षा द्वितीय पाली में 11 से 2 बजे तक वाणिज्य संकाय की बीकॉम की परीक्षा तथा तृतीय पाली में 3 से 6 बजे के मध्य कला संकाय की बीए की परीक्षाएं संचालित होंगी। कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप के अनुसार विवि द्वारा इन परीक्षाओं के तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस परीक्षा हेतु 70 परीक्षा केन्द्र तथा 9 उपकेन्द्र बनाये गये है सभी परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त सं या में मु य एवं पूरक उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा से संबंधित आवश्यक प्रपत्र, उपस्थिति प्रत्रक, वीक्षकों को दी जाने वाली मानदेय राशि उपलब्ध करा दी गई है।

परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि परीक्षा के प्रथम दिन विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण हेतु विवि के अधिकारी विजिट करेंगे। डॉ. पटेल के अनुसार प्रथम दिन 13 मार्च को 11 से 2 बजे के मध्य आधार पाठ्यक्रम का हिन्दी भाषा का पेपर आयोजित होगा। वही प्रात: 7 से 10 बजे के मध्य बीलिब का लाइबे्ररी ऑरगनाइजेषन तथा मैनेजमेंट का प्रष्नपत्र होगा। प्रात: कालीन पाली में ही बीसीए भाग 3 का सां ियकी विष्लेषण का प्रश्नपत्र तथा बीएससी भाग 03 एवं बीएससी होमसाइंस भाग 03 तथा बीएससी बीएड भाग 03 का आधार पाठ्यक्रम का हिन्दी भाषा के प्रष्नपत्र आयोजित होगा। सायंकालीन पाली में 3 से 6 बजे के मध्य बीए भाग 03 तथा बीएएड भाग 03 का आधार पाठ्यक्रम का हिन्दी भाषा के प्रश्नपत्र आयोजित होगा।

डॉ. पटेल के अनुसार परीक्षा में प्रविष्ट होने के लिए प्रत्येक परीक्षार्थी के पास प्राचार्य अथवा केन्द्राध्यक्ष द्वारा प्रमाणित वैध प्रवेश पत्र होना अनिवार्य है परीक्षा में नकल की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु विवि द्वारा प्राचार्यों एवं वीक्षकों को कड़े निर्देश दिये गये है। 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता का प्रमाण पत्र धारक विकलांग परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय से पूर्व अनुमति लेने पर साथी लेखक की सुविधा प्रदान की जा सकेगी। ऐसे साथी लेखक को परीक्षार्थी की कक्षा से कम से कम एक कक्ष नि न कक्षा का होना आवश्यक है।  विकलांग परीक्षार्थियों को तीन घंटे समयावधि के प्रश्नपत्र हल करने एक घंटा अतिरिक्त समय दिये जाने का प्रावधान है। विवि की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को शुभकामना देते हुए उनसे कड़ी मेहनत तथा ईमानदारी से परीक्षा में शामिल होने का आग्रह किया है।
 


अन्य पोस्ट