दुर्ग
नियम तोडऩे वालों पर दिखाई सख्ती
दुर्ग, 11 मार्च। यातायात पुलिस द्वारा होली पर 119 वाहन जप्त कर चालानी कार्रवाई की गई। सभी को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर छोड़ा गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 32 वाहन चालकों को न्यायालय में पेश किया गया। होली के दौरान 3 दिनों में कुल 508 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के दिये गये स त निर्देश के परिपालन में एवं सतीश ठाकुर, सदानंद विंध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में होली त्योहार पर किसी प्रकार की सडक़ दुर्घटना घटित न हो इसको ध्यान में रखते हुए सडक़ दुर्घटना को रोकने के प्रयास में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 6 मार्च से ही लगातार वाहन चेकिंग पॉइंट लगाकर द्वारा तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, लापरवाहीपूर्वक-हुड़दग करते हुए, बिना नंबर, शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने पर 119 वाहनों को जप्त किया गया है। जिसे होली के बाद चालानी कार्रवाई कर छोड़ा गया एवं 508 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल के तहत कार्रवाई किया गया। इसी प्रकार शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने वाले वाहन चालकों को सीजीएम न्यायालय दुर्ग में 10 को पेश किया गया। जिसमें प्रत्येक वाहन चालकों को मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत कार्रवाई कर प्रत्येक वाहन चालकों से न्यूनतम 10,000 रुपए अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा वाहन चालकों के ड्राईविंग लायसेंस तीन माह के लिए निलंबन की कार्रवाई के लिये परिवहन विभाग को भेजा जायेगा।