दुर्ग

रंगोत्सव का पर्व होली जीवन में उल्लास, उमंग, सौहादर्ता का परिचायक - सरोज
06-Mar-2023 2:47 PM
रंगोत्सव का पर्व होली जीवन में उल्लास, उमंग, सौहादर्ता का परिचायक - सरोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 6 मार्च।
रंगोत्सव के पर्व होली पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के द्वारा दुर्ग बायपास रोड में स्थित होटल चौहान इंपीरियल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
होली मिलन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता गण ,चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी,  बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारी, सिख समाज, देवांगन समाज, साहू समाज, कुर्मी समाज, महाराष्ट्रीयन समाज, सिंधी समाज, भोजपुरी समाज, जैन समाज,महेश्वरि समाज, ब्राम्हण समाज, शिक्षा, चिकित्सा एवं उद्योग जगत से सम्बंधित प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए। वरिष्ठ नेता बुद्धिजीवी वर्ग समाज प्रमुखों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए फूलों की होली की व्यवस्था की गई थी।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि रंगोत्सव का यह पर्व प्रतिवर्ष जीवन में तो आता है, पर यह हर बार एक नई उम्मीद, एक नई उमंग और एक नई कलेवर के साथ होता है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। इस बार होली का पर्व 8 मार्च को मनाया जा रहा है। होली के रंग लोगों के बीच की नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता का भाव भरते हैं। इसमें लाल रंग प्रेम का प्रतीक माना जाता है, जबकि हरा रंग समृद्धि शीतलता सुकून और सकारात्मकता का रंग है, इसी प्रकार सभी रंग जीवन में  किसी न किसी प्रकार से मायने रखते हैं। आप सभी को होली के पावन पर्व की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं देती हूं।
 


अन्य पोस्ट