दुर्ग

बंटवारे की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट
02-Mar-2023 3:29 PM
 बंटवारे की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट

दुर्ग, 2 मार्च। बंटवारे की बात को लेकर दो परिवारों के बीच में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मोहन नगर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक मनीषा सिंह निवासी दीपक नगर गली नंबर 6 बीती रात अपने लडक़े अक्षय सिंह, लडक़ी सोनम एवं दामाद नीरज के साथ अपने जेठ देव बहादुर सिंह के घर वार्ड नंबर 59 हरी नगर गई और दरवाजा बंद होने पर उसने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया।  देव बहादुर सिंह ने दरवाजा खोला और उससे कहा कि इतनी रात को मेरे घर क्यों आई हुई है। इस पर पीडि़ता ने कहा कि वह अपने सास से मिलकर हिस्सा बंटवारा के संबंध में चर्चा करने आई है। इस बात को लेकर जेठ देव बहादुर ने हाथ मुक्के एवं लोहे की रॉड से मारपीट की। जब बीच बचाव करने पीडि़ता का बेटा, बेटी और दामाद आए तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान वहां पर अश्विनी, स्नेह लता, हरदिया सिंह भी पहुंचे और पीडि़ता के साथ मारपीट की। इसी तरह देव बहादुर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। मनीषा सिंह अपने बेटी, दामाद, बेटे के साथ पहुंचकर उनके साथ एवं उनके परिवार वालों के साथ मारपीट की है। देव बहादुर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मनीषा सिंह, अक्षय सिंह, सोनम, नीरज सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की। दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

 


अन्य पोस्ट