दुर्ग

कैम्प मंडल द्वारा गृह मंत्री का पुतला दहन
02-Mar-2023 3:28 PM
कैम्प मंडल द्वारा गृह मंत्री  का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 मार्च। 
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आवाहन पर भाजयुमो भिलाई अन्तर्गत  कैम्प मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिला भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्र के नेतृत्व मे कल शाम को एकत्रित होकर गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया। 

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमर सोनकर ,लतेल यादव, अरविंद वर्मा, पार्षद सत्या देवी जयसवाल, लक्ष्मी साहू ,अंजय पांडेय,प्रदीप गुप्ता, शिव नारायण गुप्ता, विकाश भगत (पूर्व मंडल महामंत्री) अरविंद सिंह, बी संतोष, ब्रजेश जयसवाल, पंडित जी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख जयंत शर्मा, आदि उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन जिला प्रचार प्रसार मंत्री चंदन यादव ने किया। संचालन नीरज तिवारी ने किया। कार्य क्रम के प्रभारी नीरज तिवारी व नवीन सिंह थे।

 


अन्य पोस्ट