दुर्ग

सडक़ डामरीकरण का महापौर ने भूमिपूजन कर शुरू कराया काम
01-Mar-2023 9:45 PM
सडक़ डामरीकरण का महापौर ने भूमिपूजन कर शुरू कराया काम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 मार्च।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल तक के सडक़ का डामरीकरण कार्य किया जाएगा। महापौर नीरज पाल ने भूमि पूजन कर कार्य को प्रारंभ कराया। 

इस दौरान निगम आयुक्त रोहित व्यास, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी, स्थानीय पार्षद चंदेश्वरी बांधे, पार्षद योगेश साहू एवं हरिओम तिवारी भी मौजूद रहे। 

नेहरू नगर चौक से लेकर केपीएस चौक तक तथा केपीएस चौक से लेकर सूर्या मॉल चौक तक 2 फेस में डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। महापौर ने जैसे ही भूमि पूजन किया वैसे ही डामरीकरण का कार्य शीघ्रता से प्रारंभ हो गया। 

डामरीकरण के लिए विभिन्न संसाधनों के साथ एजेंसी काम कर रही है। सडक़ के दोनों तरफ का डामरीकरण होगा। नेहरू नगर चौक से केपीएस चौक तक के सडक़ के लिए 78.76  लाख तथा केपीएस चौक से सूर्या मॉल चौक तक के लिए 76.46 लाख की लागत से बीटी रोड रिनुअल का काम किया जाएगा। भिलाई निगम क्षेत्र में सडक़ों को दुरुस्त करने के लिए डामरीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल जाने वाली रोड में प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है, एक प्रकार से यह सडक़ व्यस्ततम मार्गों में से एक है, नेशनल हाईवे से लगी हुई यह सडक़ नेहरू नगर होते हुए जुनवानी तथा अवंती बाई चौक जाने वाले सडक़ों को जोड़ती है।
 
सडक़ के डामरीकरण हो जाने से दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम हो जाएंगी, बारिश के दिनों में भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सडक़ों के दुरुस्ती करण की दिशा में भिलाई निगम तेजी से कार्य कर रहा है। भिलाई की कई प्रमुख सडक़ें दुरुस्त की जा चुकी है, जहां आसानी से लोग आवागमन कर पा रहे हैं, वही गड्ढों से भी लोगों को निजात मिल रहा है। भूमि पूजन के दौरान जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सहायक अभियंता आलोक पसीने तथा उप अभियंता अर्पित बंजारे आदि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट