दुर्ग
निगम भिलाई का चला बुलडोजर, दुकानदारों के अतिक्रमण ढहाये
01-Mar-2023 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 मार्च। नगर पालिक निगम भिलाई के तोडू़दस्ते का बुलडोजर परदेशी चौक से शारदा स्कूल जाने वाले रोड पर चला। यहां सडक़ को बाधित कर दुकान के सामने अतिरिक्त कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों के अतिक्रमण को ढहाया गया।
ज्ञात हो कि नगर निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 15 अंबेडकर नगर के परदेशी चौक से शारदा स्कूल तक जाने वाली सडक़ के किनारे अधिकांश दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है।
अतिक्रमण के कारण लगातार आवागमन में परेशानी हो रही थी, इसे ध्यान में रखते हुए आज नगर निगम का बुलडोजर ने इन दर्जनों अतिक्रमण को ढहा दिया है। दोपहर डेढ़ बजे समाचार लिखे जाने तक नगर पालिक निगम की यह कार्रवाई जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे