दुर्ग
भिलाई नगर, 28 फरवरी। दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में शासकीय कार्य में कसावट लाने एवं समय सीमा में जन सामान्य की मांगों और शिकायतों का निराकरण किये जाने के उददेश्य से निगम भिलाई-चरौदा आयुक्त ने निगम कार्यालय के सभी विभागों में जाकर कार्य संपादन की प्रक्रिया और कर्मचारियों की कार्यशैली को जाना।
इस दौरान लेखा शाखा का सर्वप्रथम निरीक्षण किये जाने के दौरान समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे और अपने टेबल पर अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। बाद में संपदा, संपत्ति कर, स्टोर, एन.यू.एल.एम., लोक निर्माण तथा स्वास्थ्य विभाग का भी आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा ने निरीक्षण किया, कर्तव्य स्थल पर समय पर नहीं पहुंचे 10 कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया गया है।
सम्पूर्ण कार्रवाई के दौरान आयुक्त के स्टोने चेतन देवांगन, लिंगेश्वर राव, राजकुमार गायकवाड एवं आडिल उपस्थित रहे।