दुर्ग
भिलाई नगर, 28 फरवरी। भिलाई-3 चरोदा नगर निगम में कई कर्मचारी सुबह 11 बजे तक दफ्तर नहीं पहुंचे, जबकि दफ्तर पहुंचने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित है। देरी से आने वाले सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं होने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि सप्ताह के शुरूआती दिनों काउंटर समेत विभिन्न विभागों में लोगों का आना शुरू हो गया, जबकि कर्मचारी नदारद थे। आमजन की कतारें लगने लगी थीं। अजय त्रिपाठी ने कल े लेखा शाखा समेत संपदा, संपत्तिकर, स्टोर, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और एनयूएलएम विभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया। समय से एक घंटे देरी के बाद भी कई अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर नहीं पहुंचे थे, कुछ आए भी थे।
तो टेबल पर नहीं बैठे। आयुक्त ने ऐसे सभी कर्मियों को चिन्हित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।