दुर्ग

वृद्ध का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
28-Feb-2023 3:19 PM
वृद्ध का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग, 27 फरवरी। स्टेशन के सामने मुख्य मार्ग पर बने चबूतरे पर एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। जीआरपी चौकी पुलिस ने अज्ञात पुरुष के शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रख दिया है और उसके वारिसानों की पतासाजी कर रही है।  पुलिस के मुताबिक 25 फरवरी की शाम को लगभग 80 वर्ष के वृद्ध का शव चबूतरे पर पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। पुलिस ने उसके शव को तुरंत जिला अस्पताल में पहुंचाया। अज्ञात मृतक के पास कोई ऐसा सामान नहीं मिला जिससे उसकी पतासाजी हो सके। जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 


अन्य पोस्ट