दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 फरवरी। नगर निगम के डाटा सेंटर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में समीक्षा बैठक में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अफसरों के साथ कलेक्टर टीएल, जनदर्शन, जन शिकायत निवारण, पीएमओ पीजी पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए समय सीमा में सभी शिकायतों के निवारण हेतु निर्देश अफसरों को दिए।
उन्होंने बाजार विभाग, स्वास्थ्य विभाग,15 वें वित्त सडक़ निर्माण कार्य पर लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए समय सीमा में सभी शिकायतों के निवारण हेतु निर्देश अफसरों को दिए। आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल हेतु आवश्यक टैंकरों और टेण्डर की प्रक्रियाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करें बचे हुए कार्यो को शीघ्रता से करवाएं। संधारण मद से संधारण योग्य शहर के 13 शुलभ शौचालय को संधारित करने रंग रोगन, लाइट, दरवाजा के अलावा शीट व पानी करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
शहर के स्ट्रीट लाइट को शत-प्रतिशत प्रकाश व्यवस्था की सघन मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजारों में व्यस्थापन कितने लोगों को किया गया है उसकी जानकारी, शहर के उद्यानों की संख्या के बारे सूची तैयार करने, मितान की संख्या, सीसी सडक़ व डामरीकरण निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि अफसर अपने कामों के प्रति जिम्मेदारी के साथ गंभीरता दिखाते हुए जहाँ-जहां कार्य प्रारंभ है वहाँ पर मॉनिटरिंग करें, और जिन वार्डों में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिम्मेदारियों के साथ तत्काल कार्य प्रारंभ करवाकर व एक सप्ताह के अंदर सभी कार्यों को खत्म कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे इसके अलावा शहर के सभी उद्यानों की जानकारी मांगी।
बैठक में मौजूद कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, आरके पांडेय, एसडी शर्मा, सहायक अभियंता आरके पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली लेखाधिकारी आरके बोरकर, सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव उपस्थित रहें।