दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 फरवरी। मेडिकल ऑफिसर के पद से रिटायर हुए बुजुर्ग ने सोमवार की दोपहर को अपने घर में रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची मोहन नगर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मच्युरी में रखवाया है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि मुकुट नगर निवासी 65 वर्षीय श्रीनिवास चौबे केंद्रीय जेल से मेडिकल ऑफिसर के पद से रिटायर हुए थे। वह सर्वाइकल की बीमारी से जूझ रहे थे।
सोमवार की दोपहर लगभग डॉ. श्रीनिवास चौबे ने नायलॉन की रस्सी का फंदा बनाकर फैन के हुक से लटक कर जान दे दी।
घटना के समय वह अपने कमरे में थे और घर में उनके पिता एवं काम करने वाली बाई ही थी। जब काफी देर तक पर बाहर नहीं निकले तब उनके पिता ने दरवाजा खोल कर देखा तो श्रीनिवास चौबे फांसी पर लटके हुए थे। उन्हें तुरंत नीचे उतारा गयाए तब तक उनकी सांस थम गई थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मच्युरी में रखा दिया है।
बाहर रहने वाली उनकी बेटी को भी सूचना दे दी गई है। उसके आने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।