दुर्ग
धौरभाठा में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 28 फरवरी। पाटन विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा का आयोजन सोमवार को धौराभाठा में आयोजित किया गया। सभा का आयोजन हाईस्कूल मैदान में किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपैक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर ने कहा कि भूपेश बघेल गांव के गरीब किसान की सरकार है, जो समुचित विकास का कार्य विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कर रही है। केंद्र की सरकार ईडी के नाम पर कांग्रेस नेताओं के यहां छापा मरवाने का काम करती है, लेकिन छग की जनता उसका डटकर विरोध कर रही है।
कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा कि भूपेश बघेल की काँग्रेस सरकार किसानों के धान को 28 सौ रुपये में खरीदेगी। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार जनता को सिर्फ ठगने का काम करती है। प्रधानमंत्री आवास का पैसा रोककर राज्य सरकार को बदनाम करने का काम करती है। इस दौरान कंग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर छग के भूपेश सरकार की योजनाओ की जानकारी पाम्पलेट के माध्यम से दी गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार चन्द्रवसी, यात्रा प्रभारी व कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अस्वनी साहू,छग अपैक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर, सेवा सहकारी समिति फेकारी के अध्यक्ष प्रदीप चन्द्राकर, ईश्वर चन्द्राकर,एकेश्वर साहू, नरेश श्रीवास, गोविंद ठाकुर, हरीश ठाकुर, सरपंच बिंदेश्वरी मेश्राम, उपसरपंच राजेश्वर शेखर चन्द्राकर,पुष्पा नेताम, बेनी ठाकुर, राजेन्द्र साहू, लेखराम साहू, छबि ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, सन्तोष ठाकुर, कामता निर्मल, पिंगला साहू, भूषण साहू, जगदीश यादव,पालेश्वर ठाक़ुर,राजकुमार यादव, हिमाचल ठाकुर,रोशन मानिकपूरी,तालु सेन, जोहन साहू,राजू निर्मल, सोनू चन्द्राकर,बिना ठाकुर,सन्तोष ठाक़ुर सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।सभा का संचालन हेमन्त कपूर ने किया।