दुर्ग

प्रथम सीएम ट्रॉफी मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग के विजेता बने मुकेश
28-Feb-2023 2:41 PM
प्रथम सीएम ट्रॉफी मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग के विजेता बने मुकेश

आभा कुजूर रहीं मिस छत्तीसगढ़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 28 फरवरी।
जय हनुमान व्यायामशाला के तत्वावधान में आयोजित समिति अध्यक्ष प्रदीप झा  सचिव विकास शुक्ला तथा उनकी टीम के महीनों के अथक परिश्रम एवं प्रयास के फलस्वरूप प्रथम सीएम छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन वार्ड क्रमांक 15 स्थित दुर्गा मैदान में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल के कर कमलों द्वारा हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

विशाल जनसमूह के  मध्य प्रदेश के कोने-कोने से आए हुए प्रतियोगियों ने उत्साह पूर्वक अपने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन कर प्रशंसा सराहना एवं तालियां बटोरी साथ ही प्रतिष्ठित सीएम ट्रॉफी मिस्टर छत्तीसगढ़ मिस छत्तीसगढ़ जैसे पुरस्कार प्राप्त किए।
इस आयोजन में खिलाडिय़ों की भागीदारी को देखकर शारीरिक सौष्ठव के प्रति युवाओं में आकर्षण बढ़ाने का महत्वपूर्ण उद्देश्य साकार होता दिखाई दिया। पूरा मैदान दर्शकों से भरा हुआ था दर्शकों ने युवाओं के प्रदर्शन पर  तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका मनोबल बढ़ाया। प्रथम सीएम ट्रॉफी छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के प्रथम मिस्टर छत्तीसगढ़ का पुरस्कार मुकेश कुमार गुप्ता कोरबा ने अपने नाम किया वहीं मिस छत्तीसगढ़ की प्रथम विजेता आभा कुजुर रायगढ़ रही।

इसके अलावा मैंस फिजिक्स ऑफ छत्तीसगढ़ बने अंकित विश्वास जगदलपुर मास्टर छत्तीसगढ़ का पुरस्कार मिला, रमेश कुमार हिरवानी धमतरी को साथ ही मिस्टर दिव्यांग बने देवानंद यादव दुर्ग। विभिन्न वर्गों में 55 किग्रा में प्रथम सत्येंद्र मरावी कवर्धा द्वितीय सुनील कुमार रायपुर, तृतीय विद्या तांडी रायपुर रहे।

60 किग्रा में प्रथम रवि नायक रायपुर, द्वितीय हेमंत कुमार मरकाम राजनांदगांव, तृतीय नीलेश भूआर्य। 65 किग्रा प्रथम विद मैत्री दुर्ग, द्वितीय आकाश विश्वास सूरजपुर, भगवती प्रसाद रायपुर।
70 किग्रा में प्रथम जीतेंद्र राय रायपुर द्वितीय ज्वाला रंगे रायपुर, शमीम खान रायपुर।  75 किग्रा में प्रथम मुकेश कुमार गुप्ता कोरबा द्वितीय अंकित विश्वास जगदलपुर, सतीश मंडावी राजनांदगांव। 80 किग्रा में प्रथम राजेश यादव रायपुर, द्वितीय पी आनंद राव बिलासपुर, अब्दुल कादिर दुर्ग रहे। +80 किलोग्राम में प्रथम रमन हिरवानी धमतरी, द्वितीय अभिषेक एंथोनी रायपुर, रवि कुमार नेताम धमतरी।  इस आयोजन में स्थानीय युवाओं के प्रदर्शन भी सराहनीय रहे विशेष रूप से कुम्हारी नगर के उभरते प्रतिभाशाली एन सांई कार्तिक, विवेक शाह ठाकुर जिन्हें मिस्टर कुम्हारी तथा बेस्ट फिजिकल फिटनेस ट्रांसफार्मेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रदेश भर से आए हुए प्रतियोगियों में रायपुर, धमतरी, दुर्ग और राजनांदगांव के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया वहीं कोरबा, कवर्धा जगदलपुर सूरजपुर, रायगढ़, बिलासपुर के प्रतियोगियों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिया में अंतराष्ट्रीय स्तर के जज सर्वश्री महेंद्र टेकाम, कृष्णा साहू, सचिन मिश्रा, अरविंद सिंह एवं सुमित विश्वास थे।


अन्य पोस्ट