दुर्ग
अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा तस्कर गिरफ्तार, शराब सहित कार भी जब्त
27-Feb-2023 8:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 27 फरवरी। अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से अवैध शराब सहित कार भी जब्त किया है।
दुर्ग जिला में सीएसपी बैंकर वैभव के निर्देश पर चौकी प्रभारी पदमनाभपुर के नेतृत्व में लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 10 एस 8600 को रोक टीम ने तलाशी ली। कार में एक व्यक्ति धनोरा शराब भ_ी की तरफ से अवैध रूप से शराब बिक्री करने परिवहन करते बोरसी की ओर जा रहा था। सीएसपी बैंकर ने बताया कि कार में आरोपी रोहित उर्फ बिल्लू बागड़ी (30 वर्ष) न्यू बोरसी कॉलोनी दुर्ग चौकी पदमनाभपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके के कब्जे से 96 पौवा देशी प्लेन 17.28 बल्क लीटर शराब जब्त की गयी है। परिवहन में लगी कार भी जब्त कर आरोपी के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे