दुर्ग

भाजपा अध्यक्ष ने की सहकारिता, व्यवसायिक और विधि प्रकोष्ठ में जिला संयोजक की नियुक्ति
25-Feb-2023 2:25 PM
भाजपा अध्यक्ष ने की सहकारिता, व्यवसायिक और विधि प्रकोष्ठ में जिला संयोजक की नियुक्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 फरवरी।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा सहकारिता प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ एवं विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की नियुक्ति की है। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी की सहमति एवं जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल की स्वीकृति से भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर सहकारिता क्षेत्र के अनुभवी वरिष्ठ नेता दिलीप देशमुख की नियुक्ति की गई है।

 व्यवसायिक प्रकोष्ठ हेतु दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह की सहमति एवं जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल की स्वीकृति से जिला संयोजक पद पर प्रणय माहेश्वरी की नियुक्ति की गई है।

विधि प्रकोष्ठ में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा प्रदेश संयोजक जयप्रकाश चंद्रवंशी की सहमति एवं जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल की स्वीकृति से जिला संयोजक पद पर उमा भारती साहू अधिवक्ता की नियुक्ति की गई है।

सहकारिता व्यवसायिक एवं विधि प्रकोष्ठ में जिला संयोजकों की नियुक्ति से दुर्ग जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। हर्ष व्यक्त करने वाले कार्यकर्ताओं में महामंत्री ललित चंद्राकर, अजय वर्मा, प्रीतपाल बेलचंदन, विनायक नातू, केएस चौहान, मदन वाढई, राजा महोबिया, चंद्रशेखर चंद्राकर, देवनारायण चंद्राकर, गणेश निर्मलकर,झरना वर्मा, श्वेता कनौजिया, प्रांजल भारद्वाज, संजय शुक्ला, महेश जैन, कौशल साहू, धर्मेंद्र ठाकुर सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल है।

 


अन्य पोस्ट