दुर्ग

कुम्हारी में शराब बेच रहे दो युवक गिरफ्तार, 108 पौवा देशी शराब जब्त
24-Feb-2023 10:47 PM
कुम्हारी में शराब बेच रहे दो युवक गिरफ्तार, 108 पौवा देशी शराब जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 24 फरवरी।
दुर्ग जिले के थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत कुगदा में पुलिस ने शराब बेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

कुगदा में अवैध रूप से शैलेंद्र कुमार महिलांग (35 वर्ष) कुगदा थाना कुम्हारी द्वारा गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री करने की सूचना पर थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी से 60 पौवा देशी शराब तथा प्रहलाद भारती (27 वर्ष) निवासी कबीर नगर  ग्राम कुगदा से 58 पौवा देशी मसाला शराब जब्त किया। दोनों के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई  की गई है।


अन्य पोस्ट