दुर्ग
हथियार लहराते स्टेटस लगा जन्मदिन मनाने वालों पर कार्रवाई
24-Feb-2023 6:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 24 फरवरी। हथियार लहराते स्टेटस लगा जन्मदिन मनाने वाले बर्थ डे ब्वाय और गर्ल के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कड़ा एक्शन लिया है। जन्मदिन पर बीच सडक़ केक काट दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करते नशीला पदार्थ यूज कर, हथियार लहरा दबंगई भरा स्टेटस डालने वालों की अब खैर नहीं। सभी की पहचान कर इनके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी डॉ. पल्लव ने कहा कि यह ग़लत संस्कृति पनप रही है, जिससे देखादेखी की होड़ में युवा ट्रैफिक नियम सहित भारतीय कल्चर से विमुख हो रहे हैं। कल ही 19 वर्ष के भिलाई के दो युवाओं से 3 कट्टा, तलवार और चाकू बरामद किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे