दुर्ग

बालक से यौन उत्पीडऩ, 10 साल कैद
23-Feb-2023 2:54 PM
बालक से यौन उत्पीडऩ, 10 साल कैद

दुर्ग, 23 फरवरी। मूनगा तोडऩे जाने के बहाने खेत में ले जाकर मासूम बालक के साथ गलत हरकत करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एफटीसी सरिता दास की कोर्ट ने आरोपी सुनील चंद्राकर को धारा 377 के तहत 10 वर्ष सश्रम कारावास, 1000 अर्थदंड, धारा 506 के तहत 1 वर्ष सश्रम कारावास, 500 रुपए अर्थदंड तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4 -2 के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास,1000 रुपए अर्थदंड की सजा दी है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक राजेश कुमार साहू ने पैरवी की थी। 9 वर्ष 9 माह की आयु का बालक 8 मार्च 2021 को खाना खाकर दोपहर में अपने दोस्तों के साथ तालाब के किनारे खेलने गया हुआ था। उसी दौरान आरोपी सुनील चंद्राकर उर्फ लीलू उर्फ रेमता वहां पहुंचा और बालक से कहा कि खेत में मुनगा तोडऩे चलते हैं। उसकी बातों में आकर जब बालक उसके साथ गया तो आरोपी उसे खेत में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत किया। 

इसके बाद आरोपी ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घर आकर बच्चे ने आपबीती अपने परिवार वालों को बताई। परिवार वाले थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराए थे।

 


अन्य पोस्ट