दुर्ग

युवा मोर्चा प्रदेश टीम में स्थान मिलने पर साहू समाज ने किया नितेश का सम्मान
22-Feb-2023 3:56 PM
युवा मोर्चा प्रदेश टीम में स्थान मिलने पर साहू समाज ने किया नितेश का सम्मान

दुर्ग, 22 फरवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के टीम के विस्तार में दुर्ग के युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश साहू को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नितेश साहू ने सक्रिय अध्यक्ष के रूप अपनी पहचान बनाई है, जिसके फलस्वरूप पदोन्नति कर उन्हें प्रदेश में स्थान दिया गया। जिससे साहू समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए नितेश साहू का सम्मान साहू सदन केलाबाड़ी दुर्ग में किया गया।

साहू समाज दुर्ग जिÞला अध्यक्ष नंद लाल साहू ने नितेश साहू की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद देते हुए कहा कि नितेश राजनीतिक क्षेत्र के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी काफी सक्रिय है जिसका लाभ समाज के युवाओं को मिलेगा। युवा प्रकोष्ठ के जिÞला संयोजक मुकेश साहू ने भी प्रसंशा करते हुए कहा कि समाज के युवा के आगे आने से समाज और भी मजबूत होगा और युवाओं को प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से साहू समाज दुर्ग जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, यतीश साहू, सुनील साहू, युवा प्रकोष्ट के संयोजक मुकेश साहू, सहसंयोजक एवं सरपंच गोपेश साहू, चंद्रकांत साहू, ताम्रध्वज साहू, प्रशांत साहू, धनंजय साहू, गौरव साहू एवं प्रवीण साहू सहित सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट