दुर्ग
दुर्ग, 22 फरवरी। रोड के किनारे खड़ी मोटरसाइकिल की दिनदहाड़े चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकडऩे में पुलगांव थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल एवं घटना में प्रयुक्त प्लेजर वाहन को बरामद किया गया है। अंजोरा निवासी प्रार्थी गोपाल निषाद ने 19 फरवरी को पुलगांव थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 16 फरवरी को वह काम करने के लिए महावीर कंस्ट्रक्शन में गया हुआ था। काम पर जाने से पूर्व उसने अपनी मोटरसाइकिल जिसकी कीमत लगभग 40 हजार थी, को खड़ी कर काम पर चला गया था। जब वह काम पर से लौटा तो देखा उसके मोटरसाइकिल चोरी हो गई है।
प्रार्थी द्वारा शिकायत दर्ज कराते ही पुलगांव थाना प्रभारी प्रदीप शौरी के नेतृत्व में टीम जांच में जुट गई थी। टीम को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी दीपक साहू कोकडी़ बड़े तालाब के पास एवं आरोपी चेतन निषाद महमरा आवास पारा चौकी अंजोरा को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल की चोरी करना स्वीकारा। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त प्लेजर को भी बरामद किया है।