दुर्ग

सामान्य सभा की विशेष सम्मिलन में सफाई के एजेंडे पर बहुमत से लगी मुहर
21-Feb-2023 3:34 PM
सामान्य सभा की विशेष सम्मिलन में सफाई के  एजेंडे पर बहुमत से लगी मुहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 21 फरवरी।  नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्डों में स्कोप ऑफ वर्क के अंतर्गत नाली, सडक़, बाजार एवं तीपहिए रिक्शा/ ई-रिक्शा से आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य तथा अन्य कार्य के लिए कार्य आधारित निविदा के विषय को लेकर विशेष सम्मेलन सम्मिलन सोमवार को आहूत की गई थी। 

विशेष सम्मिलन में महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, एमआईसी मेंबर तथा पार्षदों की उपस्थिति में बहुमत से सफाई का एजेंडा पास हो गया। विशेष सम्मिलन में निगम आयुक्त रोहित व्यास तथा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट