दुर्ग

खालसा कॉलेज के वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
19-Feb-2023 3:48 PM
खालसा कॉलेज के वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

दुर्ग, 19 फरवरी। खालसा  कॉलेज दुर्ग में  15 फरवरी को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम  में मु य अतिथि के रूप में हेमचंद  यादव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुणा  पाल्टा   एवं सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल उपस्थित रही। मु य अतिथि का स्वागत  दीप्ति खुराना एवं नीलम लेखवानी ने पौधे भेंट कर किया।  महाविधालय के डायरेक्टर अरविंदर सिंह खुराना एवं प्रदीप लखवानी ने इन्हे स्मृति चिन्ह भेंट कर स मानित किया। वार्षिक उत्सव में छात्रों  द्वारा रंगारंग मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

मुख्य अतिथि डॉ. अरुणा पलटा ने छात्रों की प्रतिभाओं को सराहा एवं होनहार छात्रों को उनके शैक्षिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। रजनी बघेल ने छात्रों की आकर्षक प्रस्तुति को  काफी सराहा एवं छात्रों को भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। महाविद्यालय में होने वाले वार्षिक उत्सव की सूत्रधार महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुनीता बोकड़े रही, उनके मार्गदर्शन एवं निर्देशन में वार्षिक उत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक आभा शर्मा, देहूती बंछोर, ललिता परमार, आकांक्षा पाटिल, दिव्या सिंह, ऋषिका, हेमेश्वरी, योगेश देवांगन एवं संपूर्ण महाविद्यालय सदस्यों का पूर्ण रूप से योगदान रहा।
 


अन्य पोस्ट