दुर्ग

भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर विधायक एवं महापौर ने की सुख-समृद्धि की कामना
19-Feb-2023 3:39 PM
भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर विधायक एवं महापौर ने की सुख-समृद्धि की कामना

शिवनाथ तट पर गूंजे महाकाल के जयकारे, जुटे हजारों श्रद्धालु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 फरवरी।
नगर निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत शहर की जीवनदायिनी शिवनाथ नदी महमरा तट नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शिवनाथ नदी तट पर शिव महोत्सव का आयोजन किया गया।
शिवनाथ नदी तट पर श्रध्दा भक्ति का माहौल बना रहा। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर यहां बडी सं या में श्रध्दालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। शहर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिवनाथ तट पर भगवान भोलेनाथ की विधि विधान के साथ पूजा अचर्ना कर रुद्राभिषेक किये। सुबह से नदी तट पर पूजा अर्चना कर हजारों की सं या में उपस्थित श्रध्दालुओं ने इस महाआरती में शामिल होकर अपने परिवार की खुशहाली की कामनाएं भी की।

इस मौके पर नगर निगम द्वारा भगवान शिव का रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया था। महमरा तट पर इस दौरान पूजा अर्चना के बाद लोग ने मेले का भी जमकर लुत्फ उठाया। शिवनाथ नदी तट पर बर्फ की शिवलिंग आकर्षण का केंद्र बना रहा।
श्रद्धलुओं ने बर्फ की शिवलिंग के करीब शेल्फी लेने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । मंडई मेले में मिठाई दुकानों के आलावा घरेलू सामनों   से लेकर बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए थे। इस मौके पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सत्यवती वर्मा, शंकर ठाकुर, भोला महोविया, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, थानसिंह यादव सहित अधिकारी व कर्मचारी और आम नगरिक मौजूद रहें।

शिवनाथ नदी तट पर मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी गीत पर शिवभक्त जमकर थिरके। शिवनाथ तट पर हुआ रुद्राभिषेक, शिवनाथ महोत्सव मंडई मेला में उमड़े शहरवासी महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को भिलाई-दुर्ग सहित ग्रामीण अंचल में शिवालयों में श्रद्धालु उमड़े। शिवरात्रि के अवसर पर शिवनाथ तट पर स्थित महमरा एनीकट के शिव मंदिर में भक्तों की अलसुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। लोग डुबकी लगाते रहे और शिवभक्ति में डूबे रहे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने महाशिवरात्रि पर शिवनाथ तट में भगवान शिवजी की आराधना व आरती के साथ रुद्राभिषेक जनप्रतिनिधियों सहित शहरवासियों के साथ शिवनाथ नदी तट पर आरती भी की।

बर्फ के शिवलिंग की हुई पूजा
शिवनाथ नदी के महमरा तट पर हिम बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भगवान शिवजी और माता पावर्ती की विधि-विधान से पूजा की गई। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिवभक्तों को महाशिवरात्रि महापर्व की बधाइयां प्रेषित की।
 


अन्य पोस्ट