दुर्ग

नाबालिग से रेप, 10 वर्ष कैद
18-Feb-2023 3:24 PM
नाबालिग से रेप,  10 वर्ष कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 फरवरी।
नाबालिग से रेप कर गर्भवती करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। अपर सत्र न्यायधीश चतुर्थ एफटीसी संगीता नवीन तिवारी की कोर्ट ने आरोपी हरीश चंद्रवंशी को धारा 376,2ढ के तहत 10 वर्ष सश्रम कारावास तथा 10 हजार रुपए अर्थदंड तथा अर्थदंड न दे पाने पर 1 वर्ष के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक संतोष कसार ने पैरवी की थी।

 पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत एक किराए के मकान में रहकर किशोरी पीएटी का एग्जाम देने के लिए पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसका परिचय थाना डोंगरगढ़ निवासी आरोपी हरिश चंद्रवंशी के साथ हुआ था। पहचान बढऩे पर आरोपी ने बोला कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। इस पर किशोरी ने मना करते हुए आरोपी से कहा था कि वह अभी पढ़ाई कर रही है तथा नाबालिग है। इसके बाद आरोपी उसके साथ अपनी दोस्ती बनाए रखा। 

2 सितंबर 2018 को आरोपी उसके कमरे में आया और थोड़ी देर बैठने के बाद पीने के लिए पानी मांगा। जब किशोरी पानी लाने अंदर गई तब आरोपी ने अंदर से मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया और किशोरी के साथ गलत हरकत करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर रेप किया और वीडियो भी बनाया। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देगा या  वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। जब किशोरी एवं उसके परिवार वालों ने उसे विवाह करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ मना कर दिया था।

 


अन्य पोस्ट