दुर्ग
रेलवे कॉलोनी में बने चिल्ड्रन पार्क का शुभारंभ
18-Feb-2023 3:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 फरवरी। रेलवे स्टेशन के पास ही कर्मचारियों के लिए बनाई गई कॉलोनी में कमर्चारियों के हित के लिए चिल्ड्रन पार्क बनाया गया है। शुक्रवार को इसका शुभारंभ रेलवे डीआरएम संजीव कुमार ने किया।
इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने सभी ओपन जिम के योग्या भास के लिए लगाए गए एक्सरसाइज इक्विपमेंट को स्वयं चला कर अवलोकन किया एवं रेलवे कॉलोनी के परिजनों एवं बच्चों से चर्चा कर कमर्चारी हित में और भी कार्य करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान कर्मचारी हित निधि संगठन के सभी पदाधिकारी, मजदूर कांग्रेस यूनियन के डिविजनल कोआर्डिनेटर डी विजय कुमार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अखिल भारतीय रेलवे एसोसिएशन के मंडल सचिव व्हाई के मिहुलिया एवं ओबीसी यूनियन प्रेसिडेंट एच प्रसाद सहित अन्य अधिकारी कमर्चारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे